Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊपनी एवं कल्याणसर में शिविरों का आयोजन हुआ। कल्याणसर नया के ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उपस्थित ग्रामीणों ने विकसित भारत में भागीदारी निभाने की शपथ ली। कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो फर्टिलाइजर के छिड़काव का प्रदर्शन किसानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि विभाग के स्टॉल पर जाकर ड्रोन के बारे में जानकारी भी ली। जाखड़ ने बताया कि शिविर में आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी मौके पर किया गया। उज्ज्वला योजना के तहत महिला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। कल्याणसर में ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया व बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। सरपंच लालीदेवी नायक की अगुवाई में ग्रामीणों ने यात्रा रथ का तथा अधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। शिविर में सहायक विकास अधिकारी गोपाल शर्मा, नायब तहसीलदार महावीर, प्रधानाध्यापक लेखराम महिया, रामलाल जाट, भगीरथ महिया, मदनलाल महिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

मंगलवार को पुदंलसर सहित शहर में पहुंचेगी यात्रा।   

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में गांव पुन्दलसर सहित शहर के वार्ड 4 के अंबेडकर भवन तथा मुख्य बाजार के बस स्टैंड पर यात्रा रथ पहुंचेगे। रथों के स्वागत के साथ शिविरों का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कल्याणसर नया में रथ का स्वागत किया ग्रामीणों ने, अधिकारियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में विशेष कार्याें में योगदान देने वाले ग्रामीणों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की बालिकाओं का किया सम्मान।