Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय अस्पताल से एक सुकून देने वाली खबर आई है। यहां उपलब्ध सीमित संसाधनों में डॉक्टरों की टीम ने एक गरीब परिवार की किशोरी को नया जीवन देते हुए उसके हाथ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश गोदारा ने बेनीसर निवासी भोमाराम सांसी की 15 वर्षीय किशोरी रिंकू के हाथ की बिल्कुल टूट कर अलग हो चुकी हड्डी का जटिल ऑपरेशन किया। करीब 4 घण्टे चले इस ऑपरेशन में डॉ गोदारा ने बताया कि बालिका के बाएं हाथ की हड्डी में 2 प्लेट व 16 स्क्रू लगाएं गए है। इस दौरान मेडिकल टीम में फिजिशियन डॉक्टर सुनील सहारण व नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत शर्मा, विजयपाल सिहाग, राजू गोदारा शामिल रहें। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर एस. के. बिहानी ने टीम को बधाई देते हुए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मेडिकल सुविधा के लिए इसे बड़ा कदम बताया। मेडिकल ऑफिसर रमाकांत ने बताया कि इस तरह के जटिल ऑपरेशन के लिए मरीज को बीकानेर या जयपुर जाना पड़ता था जो अब श्रीडूंगरगढ़ में संभव हो सकेगा इस से क्षेत्र के आमजन को भारी भरकम खर्च से भी राहत मिल सकेगी। मेडिकल स्टाफ में भी इसकी चर्चा हो रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब चार घंटे में सफल हुआ आपरेशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपरेशन में लगाए गए दो प्लेट एवं 16 स्क्रू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद हाथ की हड्‌डी हुई अलग।