Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2021। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संकलन समिति श्रीडूंगरगढ़ खंड की बैठक खंड संघचालक आशाराम पारीक की अध्यक्षता में आदर्श विद्या मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में खंड पालक भैराराम डूडी ने निधि संकलन हेतु नगर क्षेत्र में बस्ती अनुसार आयोजित की जाने वाली बैठकों की रूपरेखा प्रस्तुत की। आगामी रविवार को आडसर बास बस्ती की बैठक सायं 7:00 बजे स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर, बिग्गा बास एवं प्रताप बस्ती की संयुक्त बैठक बिग्गा बास स्थित डागा भवन में रविवार शाम 5:00 बजे एवं मोमासर बास बस्ती की बैठक स्थानीय करनी भवन में सायं 7:00 बजे रखी गई है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा 4 उपखंडों पर निधि समिति का निर्माण कर दिया गया है तथा गुसाईसर एवं श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में आगामी शनिवार एवं रविवार को उपखंड की समिति का गठन किया जाएगा। आगामी बैठकों में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में मंदिर निर्माण हेतु निधि संकलन के लिए कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचने की योजना बनाएंगे। आज बैठक में कैलाश पालीवाल, संतोष बोहरा, मूलचंद पालीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।