Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2022। आज एक खास खबर 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के लिए आई है। ये युवा अब वोट देने के अधिकार से शीघ्र जुड़ सकेंगे व 17 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने पर आवेदन कर सकेंगे। इन युवाओं को 1 जनवरी तक 18 वर्ष पूरे होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और ये मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यदि कोई युवा 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करता है तो पहले उसे 1 जनवरी 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए इतंजार करना होता था और उस वर्ष होने वाले चुनाववों में वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकता था। लेकिन अब ऐसे युवा जिस तिमाही में 18 वर्ष पूर्ण कर रहें है उसकी निर्धारित अहर्ता तिथि से पहले ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। गुप्ता ने बताया कि इन युवाओं को मतदाता पंजीकरण के लिए पहचान हेतु आधार नंबर दे सकते है। जिनके नाम पहले से ही मतदाता सूची में सम्मिलित है वे भी 1 अगस्त से 31 मार्च 2023 तक अपने आधार नंबर वोटर आईडी में अपडेट करवा सकते है। इसके लिए नया फॉर्म 6 बी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 1 अगस्त से पहले ही आवेदन कर दिए उन्हें दोबारा नए फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के पहले ही मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा ताकि 25 जनवरी को नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड दिए जा सकें।