Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव जाखासर में करीब एक माह से भोमसिहावत का ट्यूबवेल बंद पड़ा है। पेयजल संकट से जूझते ग्रामीण परेशान हो गए है और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। गांव के अमरसिंह राठौड़ ने बताया जलदाय विभाग के अधिकारियों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों से बार बार शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है। करीब एक माह से ग्रामीण टैंकरों से आपूर्ति कर परेशान हो गए है वहीं ताल की प्याऊ सुखी पड़े रहने से बेसहारा गौवंश बुरी तरह से पानी की प्यास से त्रस्त है। आज अनेक युवाओं ने बन्द पड़े ट्यूबवेल के पास एकत्र होकर रोष जताते हुए इसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति किए जाने की मांग की है। इस दौरान लालाराम नाई, बाबुलाल नाई, श्रवणराम नाई, मंगेजसिंह राठौड़, भागूदास स्वामी, रामेश्वर स्वामी, शिवलाल गोदारा, नन्दलाल गोदारा, हरचंदराम सिहाग, नरेन्द्रसिंह सहित ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।