Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है, यहां गत सोमवार की रात को घर के बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास के वार्ड 1 निवासी गोपाल जाट अपनी पिकअप चला कर रोजगार करता है एवं हर रोज की तरह सोमवार रात को भी अपने घर के बाहर पिकअप खड़ी कर सो गया था। सुबह उठा तो देखा कि पिकअप नहीं खड़ी थी। आस पास तलाशा भी लेकिन नहीं मिली व मोहल्ले में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखने पर पता चला कि अज्ञात चोर सोमवार रात करीब 1 बजे उसकी पिकअप को चोरी कर ले गए। गोपाल ने इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में अपना परिवाद दिया है एवं सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए है। हालांकी अभी तक इस संबध में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है व पुलिस जांच में जुट गई है। विदित रहे कि क्षेत्र में पूर्व में भी कई वाहन चोरी की वारदातें हो चुकी है जिनमें अभी तक चोरी वाहनों क कोई सुराग नहीं मिला है।