Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-01-26 at 14.41.11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2025। एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने इसी कंपनी में काम करने वाले एक युवक के खिलाफ ऋणियों के रूपए हड़प कर लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी रावतसर निवासी अमित पुत्र सोहनलाल गोदारा ने पुलिस को बताया कि अन्नपूर्णा फाइनेंस कंपनी की श्रीडूंगरगढ़ ब्रांच में सेवारत है। ब्रांच ऑफिस में गत सात माह पूर्व आरोपी अशोक कुमार जाट पुत्र रणवीरसिंह पूनियां निवासी सेउआ, राजगढ़ कंपनी में एफसीओ के पद पर कार्यरत था। आरोपी का कार्य फील्ड में घुमकर ऋणियों के रूपए जमा करवाने का काम करता था। आरोपी 16 अप्रैल 2024 को बिना बताए काम छोड़कर चला गया। उसके बाद कंपनी ने अपने ऋणियों से संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी युवक ने ऋणियों से नगदी व रूपए अपने खाते में ले लिए परंतु फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं करवाए। दस दिन पहले कंपनी का लेखा जांच किया गया तो सामने आया कि आरोपी ने धोखाधड़ी से करते हुए करीब 1,37,300 रूपए हड़प लिए है। कंपनी ने आरोपी से रूपए जमा करवाने की बात कही तो आरोपी ने मना करते हुए ऋणियों की किश्तें लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार करेंगे।