Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसम्बर 2023। चूरू, सरदारशहर सहित आस पास के कई कस्बों से काजी समाज के खिलाड़ी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें है। जहां काजी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ काजी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरूआत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान में हुई। प्रतियोगिता में काजी समाज की 22 टीमें भाग ले रही है एवं पहले दिन चार मुकाबले आयोजित किए गए। पहले मैच में साकिर 11, दूसरे मैच में सरदारशहर, तीसरे मैच में श्रीडूंगरगढ़ जूनीयर एवं चौथे मैच में चुरू विजेता बने। प्रतियोगिता का उदघाटन चिकित्सक किशनलाल सारस्वत, भाजपा नेता रोशन छींपा, राजू धोबी, इमरान कायमखानी(खन्ना), सद्दाम कायमखानी, हारून भाटी, छगन नाई आदि ने किया। काजी समाज के जनरल अयूब, शकील अहमद, आमीन चौहान, शकूर चौहान, यूसुफ काजी, इलमुद्दीन काजी, सलीम काजी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।