Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। आपणो गांव सेवा समिति व विश्व हिंदू परिषद द्वारा डंपिंग यार्ड में सैंकड़ो गौवंश के मरने के बाद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत करते हुए सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र भेजा गया है। समिति सदस्यों ने डंपिंग यार्ड के तारबंदी नहीं होने, मेडिकल वेस्ट व अवधिपार दवाओं, पॉलिथीन कचरा खाने से गौवंश की हुई मौतों पर प्रशासन द्वारा शवों को खुर्द बुर्द करने, मृत गौवंश के शवों को पोस्टमार्टम नहीं करने के आरोप लगाए। समिति अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि सीएम से बीकानेर दौरे के समय दो मिनिट इस डंपिंग यार्ड के निरीक्षण के लिए समय देने की मांग की गई है। उन्होंने कहा यदि सीएम समय नहीं देते है, तो श्रीडूंगरगढ़ से उनकी सभा में पैदल कुच कर लोग पहुंचेंगे। इस पैदल मार्च की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन को निर्देश देने की मांग की गयी है। राजपुरोहित ने बताया कि मार्ग में चार चलित शौचालय, फूड टेस्टिंग वैन, निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा, 200 पुलिस कर्मी मय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मेडिकल यूनिट का प्रबंध किया जाए। पत्र में पैदल कुच की मांग की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि सभी लोगों के रहने खाने की सुविधा समिति व परिषद द्वारा की जाएगी।