Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 14.39.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। नशा नाश का द्वार है। मैंने जीवन में अनेक घर, परिवार नशे की भेंट चढकर बर्बाद होते देखें है। गांव धीरदेसर चोटियान को नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीण लगातार संघर्ष कर रहें है और ये संघर्ष जारी रहेगा। ये बात सामाजिक कार्यकर्ता व समाज में लगातार नशामुक्ति के प्रयास करने वाले एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने कही, और मौका था अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नशामुक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम धीरदेसर चोटियांन में आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर्य ने कहा कि धैर्य और मजबूत संकल्प से सब कुछ संभव है, नशा छोड़ना भी इन्हीं दो गुणों से शुरू होता है। आर्य ने अणुव्रत संकल्पों की व्याख्या की, शाब्दिक अर्थ समझाया और कहा कि समाज में बदलाव की शुरुआत व्यक्ति स्वयं से करें। समिति अध्यक्ष सुमति पारख के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सदस्यों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
साध्वियों ने दिया संदेश, सुनाया मंगलपाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर चोटियान गांव में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व समिति सदस्यों ने साध्वी संगीतश्री जी एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा जी ने भी सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम से लौटने के बाद सभी को मंगलपाठ भी सुनाया।
सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम प्रभारी विक्रम मालू एवं सह प्रभारी विशाल स्वामी के नेतृत्व में समिति की टीम ने गांव धीरदेसर चोटियान में जाकर जनजागरण किया और उपस्थित जनों को नशामुक्ति संकल्प पत्र वितरित किए। इस दौरान समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, शुभकरण पारीक, के.एल. जैन, अशोक झाबक, मुकेश स्वामी, दिपांशु तातेड़, चमन श्रीमाल, हेमंत पारीक, आलोक मालू,पूर्व सरपंच तिलोकाराम मेघवाल, प्रभुराम चोटिया, मोटाराम चोटिया, भागीरथ बारोटिया, गजानंद शर्मा, कृष्ण चोटिया, सांवरमल साहू, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश श्याम सिंह, श्याम सुंदर, कालूराम चोटिया, नारायण,रामचंद्र, किशन चोटिया सहित अनेक समाजसेवी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नशामुक्ति धरनास्थल पर अणुव्रत समिति द्वारा मनाया गया नशामुक्ति दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य वक्ता एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने नशामुक्ति अभियान, प्रयास व संकल्प के बारे में जानकारी दी।