Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। क्षेत्र में स्मार्ट का विरोध जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भंवरलाल भुंवाल ने की और स्मार्ट मीटर का पूरे अंचल में विरोध करने की आवाज को बुलंद करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने स्मार्ट मीटर का पूरजोर विरोध करने के लिए कमर कसकर तैयारी करने की बात कही। महिया ने कहा कि आगामी 19 अगस्त को बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। महिया ने कहा कि स्मार्ट मीटर से बिजली उपभोक्ताओं, किसानों मजदूरों की लूट की साजिश है। इसमें पहले स्मार्ट मीटर को मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा, यानी कम्पनियों को एडवांस में अरबों रुपए देने होंगे। स्मार्ट मीटर के प्रीपेड मीटर से आम उपभोक्ताओं द्वारा बिल भरना मुश्किल हो जाएगा। महिया ने कहा कि राज्य सरकार ने जहां स्मार्ट मीटर लगाए है, वहां पारम्परिक मीटर से चार गुना से अधिक बिजली बिल आ रहें है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर, गोजा लट्ट से खराब फसलों का बीमा क्लेम, पूरी बिजली की मांग, खेतों में बिजली के खंभों के ढीले तारों में अंडरपोल लगाने, पुराने तारों की जगह नए तार लगाने, डिमांड नोटिस भर चुके किसानों को ट्रांसफार्मर और अन्य सामान जल्द उपलब्ध करवाने की मांग की जाएगी। बैठक में माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा, गिरधारी जाखड़, राजेंद्र जाखड़, मुखराम नायक, सरपंच सुनील मेघवाल, सरपंच सुनील मलिक, उपसरपंच लालचदं सारण, मालाराम सांसी, दानाराम प्रजापत, शेखर रैगर, पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, सोहन बाना, तोलाराम पारीक, खेतनाथ सिद्ध, उपसरपंच रामलाल मेघवाल लिखमादेसर, भोमाराम जाखड़, गोविंद लालासर, सुखराम महिया, गणपतराम कल्याणसर, ओमप्रकाश कस्बां, मनोहरलाल कड़वासरा, रामरख डेलू, जावेद बेहलीम, मामराज गोदारा सहित अनेक उपस्थित सदस्यों को 19 अगस्त के प्रदर्शन की तैयारी के लिए जिम्मेदारियां दी गई