Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2022। नूतन सप्ताह विक्रम संवत् 2079, आषाढ़ शुक्ला 11/12 , वार – रविवार , दिनांक -10/07/2022 से आरंभ होकर श्रावण कृष्णा 3/4 शनिवार, दिनांक – 16/07/2022 तक रहेगा । आइए जानते हैं मेष आदी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा ?

पाठकों के संशय की निवृत्ति हेतु विशेष-
जातक अपनी जन्म राशि से राशिफल देखें या प्रचलित नाम से राशिफल देखें ?
विवाह में, सभी संस्कारों में, यात्रा में ,ग्रहगोचर विचार में, जन्म राशि से विचार करना चाहिए नाम राशि से नहीं।
गृह कार्य में, ग्राम वास विचार में, मंत्र ग्रहण करने में, युद्ध के विचार में ,नौकर रखने में, नौकरी करने में नाम राशि से विचार किया जाता है जन्म राशि से नहीं।
यथोक्तं –
विवाहे सर्वसंस्कारे यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशि प्रधानत्वं नामराशिं न चिंतयेत् ।। गृहे ग्रामे तथा मन्त्रे युद्धे वा स्वामिसेवके । नामराशि प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिंतयेत् ।।

1.मेष
चू-चे-चो-ला, ली-लू-ले-लो-अ ( अश्विनी १-४, भरणी १-४, कृत्तिका-१)
मेष राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ से बुधवार तक का समय कष्टप्रद ही रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान शत्रु आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें। इस दौरान आपको कोई शारीरिक कष्ट भी उत्पन्न हो सकता है अतः स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें एवं किसी के साथ मतभेद भी संभव है इस दौरान किसी आर्थिक नुकसान होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः अपने व्यवहार को यथासंभव मर्यादित रखें। हालांकि गुरुवार से शनिवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- भगवान गणेश जी को लाल पुष्प एवं दुर्वा अर्पण करके ही सप्ताह की शुरुआत करें।
2. वृषभ
ई-उ-ए ,ओ-वा-वी-वू , वे-वो (कृत्तिका २-४, रोहिणी १-४, मृगशिरा-१-२)
वृषभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु मंगलवार से शुक्रवार तक का समय कुछ विपरीत परिणाम का संकेत दे रहा है इस दौरान शत्रु आपको शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं और इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कृपया व्यापार करते समय या रकम लेनदेन करते समय विशेष सावधान रहें। किंतु शनिवार का दिन आपके लिए सुखद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।

निवारण- मंगलवार को संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें एवं गाय को गेहूं से बनी रोटी खिलाएं।

3. मिथुन
का-की,कु-घ-ड़-छ,के,को,ह (मृगशिरा-३-४, आर्द्रा १-४, पुनर्वसु १-३)
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का रविवार से बुधवार तक का समय लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु गुरुवार से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है अतः इस दौरान आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है एवं शत्रु आपको शारीरिक कष्ट पहुंचा सकते हैं अतः शत्रुओं से विशेष सावधान रहें।
निवारण- सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पण करें एवं शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।

4.कर्क
ही,हू-हे-हो-डा, डी-डू-डे-डो (पुनर्वसु-१,पुष्य-१-४,आश्लेषा १-४)
कर्क राशि के जातक यदि इस सप्ताह कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे सोमवार तक के लिए टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है हालांकि मंगलवार से शुक्रवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शनिवार को विशेष सावधान रहें अन्यथा आपके शत्रु आपको शारीरिक नुकसान पहुंचा सकते हैं इस दौरान आपको किसी अप्रिय समाचार मिलने से एवं फिजूल खर्च से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण- सोमवार को भगवान शिव की विशेष आराधना करें।

5. सिंह
मा-मी-मू-मे, मो-टा-टी-टू- टे (मघा-१-४, पूर्वाफाल्गुनी-१-४, उत्तराफाल्गुनी-१)
सिंह राशि के जातकों के लिए सप्ताह के आरंभ में किसी उदर विकार या पेट दर्द उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है अतः आहार ग्रहण करते समय विशेष सावधान रहें। मंगलवार एवं बुधवार को यदि आप कोई विशेष कार्य करने जा रहे हैं तो कृपया उसे टालने का प्रयास करें अन्यथा आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। हालांकि गुरुवार से शनिवार तक का समय लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण – इस सप्ताह अधिकाधिक गौ सेवा करने का प्रयास करें।
6.कन्या- टो-प-(प्र )-पी,पू- ष-ण-ठ,पे-पो (उफा.-२-४, हस्त- १-४,चित्रा-१-२)
कन्या राशि के जातकों का आर्थिक लाभ के साथ सप्ताह आरंभ का शुभ संयोग बनता दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपको कोई विशेष मनोवांछित फल भी प्राप्त हो सकता है। किंतु मंगलवार से शुक्रवार तक का समय कुछ अमंगल का संकेत प्रदान कर रहा है। इस दौरान आपको उदर विकार अर्थात् पेट संबंधित विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है। संतान पक्ष से भी कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शनिवार का दिन लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
निवारण- गुरुवार से शनिवार तक अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें।

7.तुला
रा-री,रू-रे-रो-ता,ती-तू-ते
(चित्रा-३-४, स्वाति-१-४, विशाखा-१-३)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं रविवार एवं सोमवार को रकम लेनदेन करते समय या व्यापार करते समय विशेष सावधान रहें। मंगलवार एवं बुधवार को आर्थिक लाभ के साथ ही गुरुवार से शनिवार तक का समय कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है एवं आपके द्वारा निर्मित समस्त योजनाएं विफल हो सकती है अतः सावधान रहें इस दौरान आपका अपनी संतान से मतभेद की संभावनाओं के साथ ही कोई अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
विशेष- गुरुवार से शनिवार अपनी माता जी के चरणस्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें और यथासंभव केशर एवं चंदन का तिलक लगाएं।

8. वृश्चिक
तो,ना-नी-नू-ने,नो-या -यी-यू
(विशाखा-१, अनुराधा-१-४, ज्येष्ठा-१-४)
वृश्चिक राशि के जातकों रविवार एवं सोमवार का समय मध्यम रहने के साथ ही मंगलवार एवं बुधवार को आर्थिक नुकसान की संभावनाएं भी प्रतीत हो रही है। गुरुवार एवं शुक्रवार आर्थिक दृष्टिकोण से लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु शनिवार को उदर-विकार उत्पन्न होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण- १. बुधवार को ५ दूर्वा लाल धागे से लपेटकर गणपति बप्पा को चढ़ाएं।
२. शुक्रवार को सफेद गाय को गेहूं के आटे की रोटी खिलाएं।

9.धनु
ये- यो- भ-भी,भू- ध- फ -ढ-,भे
(मूल-१-४,पूर्वाषाढ़ा-१-४,उत्तराषाढ़ा-१)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं । सप्ताह की शुरुआत कष्टप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं इस दौरान आपको कोई अप्रिय समाचार मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है एवं शत्रु आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। मंगलवार एवं बुधवार का दिन मध्यम रहने के साथ ही गुरुवार और शुक्रवार को रकम लेनदेन करते समय विशेष सावधान रहें एवं इस दौरान कलह एवं आर्थिक नुकसान भी संभव है अतः वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें। हालांकि शनिवार का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं।
विशेष- नित्य हनुमानचालीसा या संकटमोचन हनुमानाष्टक का पाठ करें।

10. मकर
भो-जा-जी, खी-खू-खे-खो, ग-गी
उत्तराषाढा २-४,श्रवण- १-४, धनिष्ठा-१-२)
मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव युक्त रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।मकर राशि के जातकों को सप्ताह आरंभ में आर्थिक लाभ प्राप्त होने के शुभ संकेत तो प्राप्त हो रहे हैं किंतु मंगलवार, बुधवार को किसी अप्रिय समाचार मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है इस दौरान वाद-विवाद से यथासंभव बचने का प्रयास करें। आपके शत्रु आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचा सकते हैं। गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन मध्यम रहने के आसार के साथ ही शनिवार का दिन कष्टप्रद रहने का संकेत प्राप्त हो रहा है।
निवारण- मंगलवार एवं शनिवार को यथासंभव हनुमानजी की विशेष आराधना करें।

11. कुंभ
गू-गे,गो-सा-सी-सू, से- सो-द
(धनिष्ठा-३-४, शतभिषा-१-४,पू.भा.-१-३,)
कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत रविवार से बुधवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं किंतु गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन कष्टप्रद रहने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कृपया इस दौरान कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर चिंतन अवश्य करें अन्यथा आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शनिवार का दिन मध्यम रहने के आसार प्रतीत हो रहे हैं।
विशेष- शनिवार को काले तिल के साथ आटा और शक्कर मिलाकर चींटियों को खाने के लिए दें।

12. मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (पूभा.-१, उ.भा.-४, रेवती- ४)
मीन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न हो सकता है मंगलवार से शुक्रवार तक का समय सुखद एवं लाभप्रद रहने के भी आसार प्रतीत हो रहे हैं। किंतु शनिवार को किसी अवांछनीय घटना के आसार से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
निवारण- १.सोमवार को भगवान शिव को जल अर्पण करें २. मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं।

राजगुरु रामदेव उपाध्याय- 9829660721