Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-07-02 at 20.34.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। भारती निकेतन प्ले स्कूल में गुरू पूर्णिमा तक रंगारंग प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल में नव प्रवेशित बच्चों का विद्यारंभ संस्कार तिलक लगाकर प्रारंभ करवाया जा रहा है। आगामी दस दिन में प्रवेश लेने वाले बच्चों का विधिवत स्वागत किया जा रहा है। वहीं स्कूल में उत्साह के साथ नए सत्र का प्रारंभ हुआ। संस्थान के ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि स्कूल का संचालन संस्थान के मुख्य भवन व बड़े बच्चों से पृथक शहर के कालूबास में हो रहा है। नई शिक्षा के अनुसार स्कूल में अनेक नवाचारों को स्थान दिया गया है। स्कूल में प्ले व नर्सरी कक्षा में बच्चों को तकनीकी फ्रेंडली बनाने के लिए विभिन्न नए तकनीकी खेल खिलाने के लिए विविध प्रकार के उपकरणों की व्यवस्थाएं की गई है। वहीं प्रशिक्षित मदर टीचर्स द्वारा बच्चों को स्नेह व सहयोग के साथ शिक्षण करवाया जाएगा। स्वामी ने बताया कि नन्हें मुन्नों की तार्किक क्षमता के विकास के लिए वैज्ञानिक विधियों का भी प्रयोग वार्षिक योजना में रखा गया है। कक्षा फर्स्ट से ही फिफ्थ तक कंम्प्यूटर, खेल व रूचि अनुसार गीत संगीत नृत्य का एक-एक कालांश अनिवार्य रूप से दिया जाता है। स्कूल संचालक श्यामसुंदर स्वामी ने बताया कि नन्हें मुन्नों के लिए एसी क्लास रूम व दक्ष शिक्षकों के साथ बच्चों विभिन्न वैज्ञानिक व नवाचारों के साथ सीखने का खूब मौका दिया जा रहा है। बच्चों की स्कूली शिक्षा बेहतर व रूचिकर बनाने के लिए स्कूल की संचालक टीम द्वारा नियमित रूप से देखरेख की जाती है। स्वामी ने कहा कि अभिभावक बालक व बालिका के प्रवेश के लिए एक बार स्कूल विजिट जरूर करें और बच्चों को बेहतर बनने का मौका देवें।