Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 28 फरवरी 2026। कस्बे के मुख्य बाजार में पुराना बस स्टैंड परिसर में शनिवार शाम से तीन दिन चंग के खूब रंग सजेंगे। आयोजक दल के सदस्यों ने पुराना बस स्टैंड को रोशनी व रंगीन चमकीली फरियों से सजा दिया है। उत्साहित युवा आयोजन की तैयारियां कर रहें है। यहां आज से 2 मार्च तक रंगारंग चंग महोत्सव में उदरासर, जालबसर और राजलवाड़ा की टीमें प्रस्तुतियां देगी। बाजार के व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और जमकर धमाल में भागीदारी निभाएंगे।
बिग्गाबास में श्रीविश्वकर्मा मंदिर के पीछे वार्ड 13 में तीन दिवसीय भव्य होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा। यहां 28 फरवरी, व 1-2 मार्च को शाम 7.30 बजे से चंग के साथ होली के रंग नजर आएंगे। धमाल के साथ नाच गा कर होली के रसिए पारंपरिक आयोजन में शामिल होंगे। वहीं बता देवें मोमासर बास में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला घींदड़ आयोजन शुक्रवार शाम से प्रारंभ हो गया है। यहां 3 मार्च तक पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा, जिसमें सुदंर प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।