Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2020। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बीकानेर जिले में कलेक्टर पदभार ग्रहण करने के बाद 18 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर यहां के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कस्बे में पेयजल किल्लत का कारण अवैध कनेक्शन सामने आया तो कलेक्टर ने समस्त अवैध कनेक्शन हटाने के आदेश दिए। जलदाय विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने कलेक्टर के आदेशों के बाद जोरों शोरों से कनेक्शन हटाने की शुरूआत भी की और गत दिनों में मुख्य राईजिंग लाईन में 6 अवैध कनेक्शन भी ढूंढ निकाले। अवैध कनेक्शन ढूंढने के साथ ही विभागीय उत्साह ठंडा पड़ गया एवं विभाग ने कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जबकि नियमानुसार मुख्य राईजिंग लाईन में कनेक्शन राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध है एंव विभाग द्वारा ऐसे कनेक्शन लेने वालों के खिलाफ आपराधिक मामला भी थाने में दर्ज करवाया जाता है। यह सब कार्यवाही होना तो दूर विभाग ने अवैध कनेक्शनों को हटाने की कार्यवाही ही बंद कर दी। इससे विभाग पर सवालिया निशान उठ रहे है। वहीं दूसरी और विभाग की नाकामी से परेशान कस्बेवासियों ने बुधवार को उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से जिलाकलेक्टर से गुहार लगाई है। मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन दिया एवं अवैध कनेक्शनों को तुंरत प्रभाव से हटवाने की मांग की है। अब देखना यह है कि लगातार बिल भरने के बाद भी प्यासे रह रहे कस्बेवासियों की जायज मांग को अनदेखा कर अवैध कनेक्शनों वाले लोगों को खुश रखने की कार्यशैली कब तक भारी रहती है, कब प्यासे कस्बेवासियों की गुहार अधिकारियों के कानों तक पहुंचेगी।