Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगए़ टाइम्स 21 जुलाई 2025। गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्पोर्टस एकेडमी द्वारा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रात भर कबड्डी के रोमांचक मैचों की धूम मची रही। प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर डटे रहें और हूटिंग के साथ मैचों का खूब आनंद लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार रात 8 बजे किया गया व सोमवार सुबह फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि डॉ विवेक माचरा ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर में 36-35 के अंतर से कोबरा क्लब की टीम ने जीत हासिल कर ली। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्पोर्टस एकेडमी की टीम उपविजेता रही। कोबरा टीम के माणकचंद जाखड़ व नानूराम ज्याणी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए चैम्पियन ट्राफी व नगदी पुरस्कार राशि प्राप्त की। आयोजकों ने ग्रामीणों के सहयोग की चर्चा करते हुए सभी का आभार जताया। रामकरण जाखड़ ने बताया कि आगामी दिनों में यहां आयु वर्ग 17 की कबड्डी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांटे की टक्कर में जीती ट्राफी व नगद पुरस्कार राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल प्रेमियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।