Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जालंधर पहुंचे और मारवाड़ी विकास मंच के अध्यक्ष श्रीभगवान स्वामी की अगुवाई में युवाओं ने उनका स्वागत सम्मान किया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी और जालंधर प्रवासी स्वामी ने बताया कि गुरूवार रात हुए आयोजन में मारवाड़ी मंच के युवाओं ने चुनाव के दौरान भाजपा का साथ देने का वादा सीएम से किया है। इस दौरान मंच सदस्यों ने खाटू श्यामजी और बीकानेर, जोधपुर के लिए जालंधर से सीधे ट्रेन संचालन प्रारंभ करवाने की मांग की। कार्यक्रम में मंच सदस्य ओमप्रकाश बंग, विनय कोठारी, श्रीगोपाल मालपानी, विनय मूंधड़ा, सर्वेश बंग, पंकज अजमेरा, सुभाष धाबाई, सुभाष जांगिड़, मनोज पारीक, देव सारस्वत सहित समस्त मारवाड़ी समाज एकत्र हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालंधर में सीएम भजनलाल का मारवाड़ी विकास मंच ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच अध्यक्ष श्रीभगवान स्वामी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मारवाड़ी शामिल हुए।