Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260503-WA0072
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ के लिए बड़ी खबर जयपुर के गलियारों से आई और क्षेत्रीय प्रशासनिक व राजनीतिक हल्के में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 5 मई को प्रस्तावित “ग्रामीण रथ – समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” कार्यक्रम के तहत गांव आड़सर में संभावित दौरे की सूचना मिलते ही विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव आड़सर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडिशनल एसपी बनवारीलाल मीणा, एसडीएम शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीओ निकेत पारीक, सीआई कश्यप सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित पूरा प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। विधायक सारस्वत ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।