Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2026। बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए भारतीय जनता पार्टी विस्तारकों के साथ मुलाकात की। सीएम ने युवा प्रतिनिधियों से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और युवाओं के पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना की। शर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
इस मुलाकात में श्रीडूंगरगढ़ से लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के विस्तारक युवा नेता एडवोकेट अनिल धायल, रतनगढ़ विधानसभा विस्तारक द्वारकाप्रसाद नाई जैसलसर, पीलीबंगा विस्तारक सुनील तावणियां व तारानगर विस्तारक महेंद्र राजपूत शामिल रहें। धायल ने बताया कि सीएम ने प्रदेश भर में बिजली पानी की व्यवस्था के लिए अनेक प्रयास किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता जनता के बीच रहें और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदार बने। सीएम ने कहा कि प्रदेश में ढाई साल में एक भी पेपर लीक नहीं होने व युवा वर्ग के लिए लगातार सरकारी नौकरियों की व्यवस्था की जा रही है। ये बातें आम युवा तक पहुंचनी चाहिए। इस दौरान करीब 100 विस्तारक शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवा नेता अनिल धायल व द्वारकाप्रसाद सेन की जयपुर में बुधवार को हुई सीएम के साथ मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुनील तावणियां व महेंद्र राजपूत शामिल हुए विस्तारक कार्यक्रम में, सीएम से हुई मुलाकात।