Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। बुधवार को क्षेत्र में दिनभर की गर्मी व उमस से नागरिकों को रात होने के बाद राहत मिली। बीती रात क्षेत्र के गांव उदरासर, गुसाईंसर बड़ा, डेलवां की ओर के गांवो में बरसात हुई। उदरासर में करीब 8 अंगुल बरसात हुई और कई खेतों में पानी सुबह तक पड़ा रहा। गांव गुसाईंसर बडा में डेलवां  मार्ग पर पानी भरा है और याहं से आवागमन में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बादल व बिजलियों के साथ तेज हवाओं ने श्रीडूंगरगढ़वासियों को राहत दी परंतु कस्बे में बरसात नहीं हुई। हालांकि गुरूवार को अतिवृष्टि की चेतावनी थी परंतु अभी तक कोई परिवर्तन नहीं दिखाई दे रही है और गर्मी व उमस ने पूरे क्षेत्र में डेरा डाल रखा है।

हर खेत में पहुंचे किसान, हो रहा है बिजान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि प्रधान श्रीडूंगरगढ़ में मानसून के बादलों ने जमकर बरसात की है और औसत से अधिक बरसात से किसान उत्साहित व प्रसन्न है। किसानों का कहना है कि इस बार श्रीडूंगरगढ के गांवो में बिजान के रकबे में खासा ईजाफा होगा। चारों ओर की रोही में किसान खेतों में नजर आ रहें है और ग्वार, बाजरा, मोठ का बिजान किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में  डेलवां मार्ग पर पानी भरा है। फोटो पंकज कंस्वा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में सुबह तक खेतों में पानी पड़ा नजर आया।