Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news-news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2022। पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय है और सावन के बादल जमकर बरस रहें है। प्रदेश की औसत बरसात में भी खासा इजाफा हुआ है। आज श्रीडूंगरगढ़ शहर में सुबह से बादल छाए है और उपखंड क्षेत्र के अंतिम छोर के गावों के काली घटाएं खूब बरसी है। गांव बोडेला, नोसरिया व धनेरू सहित आस पास के गांवो में जमकर बरसात हुई है और घोर घटाएं अभी आसमान में छाई है। बाडेला में निचले स्थान जलमग्न हो गए है और गलियों में पानी भरने से नहर सी चल पड़ी है। यहां कई दुकानों में पानी घुस गया है। बता देवें मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन तक भारी बरसात की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटे तक पश्चिमी राजस्थान पर एक परिसंचरण तंत्र बनने जा रहा है जिससे बरसात में बढोतरी की संभावना है। इससे प्रदेशभर में भारी से अतिभारी बरसात हो सकती है। बीकानेर, सीकर सहित अनेक जिलों में आज व कल भारी बरसात के लिए येलो अलर्ट भी गुरूवार को विभाग ने जारी किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकानों में घुसा पानी, सामान की सुध लेने पहुंचे व्यापारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में जमकर बरसे बादल, निचले इलाकों में भरा पानी।