Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रेल 2023। गांव गुसांईसर बड़ा में अपनी माता के नाम लोक सेवा में अस्पताल का निर्माण करवा कर सीएम के हाथों समर्पित करने वाले विप्र फांउडेशन के उपाध्यक्ष व विप्र फाउंडेशन के सरंरक्ष सुशील ओझा का विप्र फाउंडेशन की शाखा श्रीडूंगरगढ़ ने नागरिक सम्मान किया। अनेक गणमान्य नागरिकों ने दोनों समाज रत्न को साफा व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन पत्र सौंपा। इस दौरान समाज के सुशील ओझा ने समाज को एकजुट होने और एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। ओझा ने कहा कि समाज का कोई व्यक्ति अच्छा कार्य करें तो सार्वजनिक रूप से सम्मान करें और दिल खोल कर तारिफ करें और हौसला बढाएं। उन्होंने रामकिशन ओझा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में समाज कल्याण के लिए किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की। प्रभा ओझा स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामकिशन ओझा ने इसे अपनी माता की प्रेरणा व उनके ही दिए संस्कार बताते हुए कहा कि समाज का हर व्यक्ति अगर अपनी अर्जित आय में से कुछ हिस्सा जनहित व मानवता के लिए काम लगावें तो समाज का हित हो सकें। ओझा ने कहा समाज में सभी लोग एक दूसरे के प्रति स्नेह का भाव रखें और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें ताकि समाज नई ऊंचाईयों को छू सकें। फाउंडेशन के महामंत्री सुनील शर्मा ने संगठन का महत्व बताते हुए कहा कि विप्र फाउंडेशन नीट व आईआईटी की तैयारी के लिए समाज के बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग चला रहा है जिससे बड़ी संख्या में बच्चे लाभ उठा रहें है। भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत ने रामकिशन ओझा को समाज का गौरव बताया। उन्होंने कहा विप्र समाज में हमें एक दूसरे की आलोचना करना छोड़ कर समाज विकास पर चर्चा करनी चाहिए।इस दौरान स्वागत व्यक्तव्य शिव ओझा ने दिया व पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। मंच पर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील शर्मा, रिड़ी के सत्यनारायण भारद्वाज, छ:न्याति ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बीकानेर भंवरलाल पारिक भी उपस्थित रहें। मंच संचालन सुरेन्द्र चुरा व कन्हैयालाल सारस्वत ने किया।

इन्होंने किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र समाज के रामकिशन ओझा व सुशील ओझा का सम्मान करने समाज के अनेक गणमान्य नागरिक पहुंचे। इस दौरान समाज सेवी जुगलकिशोर तावणियां व बृजलाल तावणियां, राजेश सारस्वत, पार्षद रजत आसोपा, शिव तावणियां, देवेंद्र सारस्वत, सुनील शर्मा, भंवरलाल व्यास, लक्ष्मीनारायण तावणियां, पवनकुमार उपाध्याय, खेताराम तावणियां, श्याम पुरोहित, गोरधन तावणियां, सत्यनारायण स्वामी, नवरत्नसिंह राजपुरोहित, मूलचंद पालीवाल, महेश राजोतिया, रामकुमार सारस्वत, राम सोनी, भवानीप्रकाश तावणियां सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विप्र फांउडेशन की शाखा श्रीडूंगरगढ़ ने रामकिशन ओझा व सुशील ओझा का सम्मान किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान मंच पर उपस्थित रहें विप्र समाज के गणमान्य नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक समाजों के नागरिक मौजूद रहें व सभी ने रामकिशन ओझा का फूलमालाओं से सम्मान किया।