Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2023। राजस्थान के बजट में इस बार श्रीडूंगरगढ़ शहर को खासा महत्व मिला है और शहरवासियों की सबसे बड़ी मांगो को पूरा करने के रूप में ट्रोमा सेंटर निर्माण, घुमचक्कर के पास बस स्टैंड बनाने, 50 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व ड्रेनेज लाइनों को लगाने की घोषणाएं की गई है। कस्बे को मिली इन सौगातों के बाद शहरवासी प्रफुल्लित है और रविवार को इसका जश्न मनाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया के निजी सचिव संदीप दुसाद ने बताया कि ये स्वीकृतियां दिलवाने के लिए क्षेत्र के नागरिक विधायक गिरधारीलाल महिया का नागरिक अभिनन्दन करेंगे। रविवार को आडसर बास में श्याम मंदिर के पास अनेक संस्थाओं व नागरिकों द्वारा महिया का आभार जताया जाएगा। बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक एकत्र होंगे व महिया का सम्मान करेंगे। इससे पहले घुमचक्कर से मुख्य मार्गो से होते हुए रोड शो भी निकाला जाएगा।