Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210125-WA0030
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र पूरे बीकानेर जिले में सर्वाधिक रक्तदाताओं का क्षेत्र है और आज राष्ट्रीय पर्व पर यहां के नागरिक रक्तदान कर राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे। नागरिक विकास परिषद के भवन में परिषद का 32वां रक्तदान शिविर कस्बे के समाजसेवी रहें सत्यनारायण बिहानी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। परिषद सदस्यों व बिहाणी परिवार द्वारा शिविर की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है व 10 बजे शिविर का उद्घाटन किया जाएगा व 3 बजे तक बड़ी संख्या में नागरिक रक्तदान करेंगे। परिषद के मंत्री विजयराज सेवग ने कहा कि मौके पर भी रक्तदाता का पंजीकरण किया जाएगा व पूरे क्षेत्र से कोई भी नागरिक रक्तदान कर सकेगा। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने नागरिकों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों से दूर हो कर नागरिक किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने में अपना योगदान अवश्य देवें।