Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2021। कोरोना के कठिन काल मे अकेले रहने वाले सीनीयर सिटीजन के लिए अब बीकानेर पुलिस संकटमोचन बन कर उतरी है। कोरोना काल में सीनीयर सिटीजन को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने पुलिस हेल्पलाइन नम्बर जारी किए है। चंद्रा ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि बीट कांस्टेबल व्यक्तिगत रूप से उनसे मिल कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे। सीनीयर सिटीजन जो दवाई, टैक्सी, फल-सब्जी, दूध या अन्य किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहें हो तो वे 0151-2206992 पर फोन करें। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। ये हेल्पलाईन 24 घंटे सातों दिन कार्य करेगी और एक रजिस्टर में सारा रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।