Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। मंगलवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाने में पदस्थापित रहें एएसआई रतनसिंह का सेवानिवृत्ति के बाद नागरिकों ने उनकी सेवाओं का सम्मान किया।
आशीष फीलिंग स्टेशन पर आयोजित सम्मान समारोह में रतनसिंह ने पुलिस की नौकरी को देश व समाज के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का काम बताया। ये केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज को नैतिक राह पर चलाने के लिए प्रयास करने की सेवा है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ के लोगों को शांतिप्रिय व मिलनसार बताया। इस मौके पर मौजूद लोगों न फूलमालाओं से व साफा व शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर हुलास मीणा, आशीष जाड़ीवाल, नितिन नाई, एडवोकेट अनिल धायल, द्वारका प्रसाद सैन, किशन राजपुरोहित, प्रशांत जाड़ीवाल, राजू भाट आदि लोग मौजूद रहें। सभी ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज में सकारात्मक योगदान देने की शुभकामनाएं दी।