Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2025। आगामी 13 जून से 19 जून तक सात दिवसीय बाल योग शिविर का आयोजन माताजी मंदिर के पास बाहेती भवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजक महापुरुष समारोह समिति द्वारा गर्मीयों की छुट्टियों के सदुपयोग व बच्चों को नियमित योग अपनाने की प्रेरणा देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर संयोजक ललित बाहेती एवं सह संयोजक केएल जैन ने बताया कि 13 से 16 जून तक शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक सात दिवसीय बाल योग समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है । संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अध्ययन में आ रही समस्याओं का समाधान करना, बच्चों को शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से मजबूत बनाना, बच्चों की याददास्त को बेहतर करना, बच्चों की लम्बाई बढाना, बच्चों को सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करना, बच्चों की दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करवाना, बच्चों में अच्छे संस्कार भरना, बच्चों में राष्ट्र व पर्यावरण के प्रति समर्पण के भाव जगाना, बच्चों के जीवन में अनुशासन और आत्म विश्वास के भाव पैदा करना, बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होगा। मंत्री सुशील सेरडिया बताया कि योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा, योगाचार्य राकेश कुमार परिहार, योगाचार्य दामोदर प्रसाद बोहरा, योगाचार्य मनिष कुमार धामा, योगानंद कालवा, योगिता कालवा द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी। शिविर में भाग लेने के लिए अभिभावक योग समर कैंप में रजिस्ट्रेशन हेतु विजयराज सेवग- 9414429516, विजय महर्षि- 9414416269, अशोक पारीक- 9460505193, सुरेश भादानी- 9414504687 के नम्बर पर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।