Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसंबर 2023। घोड़े पर इठलाते बच्चे, कहीं रेगिस्तान के जहाज की पीठ पर सवार बच्चे, कहीं वॉलीवूड गीतों पर झूमते बच्चे तो कहीं चाट पपड़ी, आइसक्रीम का लुफ्त उठाते बच्चे, कहीं विभिन्न खेलों में मशगुल बच्चे, कहीं झूले झूलते बच्चे, ये दृश्य आज नजर आए सेसोमू स्कूल में आयोजित विंटर कार्निवाल-2023 के आयोजन में। मेले में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। चौधरी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल मेलों के आयोजन सराहनीय प्रयास है। इससे बच्चों में बाजार की समझ भी विकसित होती है और वे बाहरी लोगों से संपर्क की भाषा भी सीखते है। उद्घाटन सत्र में शाला संस्थापक जगदीश मूंधड़ा ने कहा कि बच्चों के विभिन्न कौशलों का विकास करने के लिए विद्यालय में होने वाले आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को जमकर आंनद लेने की बात कही। उद्घाटन सत्र में शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया व मेले के दौरान आए अभिभावकों व अतिथियों से मिले व सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सहीराम जानू, सीईओ घनश्याम गौड़, सुभाष शास्त्री व तोलाराम जाखड़ उपस्थित रहें।
खूब सजाई स्टालें, जमकर खेले खेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अलग अलग दल बनाए व खूब स्टालें लगाई। चाट पपड़ी, बर्गर, डोनेट, पिज्जा, ज्यूस, गर्म पकोड़े, पाव भाजी, गोलगप्पे, आइसक्रीम, कुरकुरे वेजिटेबल प्लेट, कोल्ड ड्रिंक सहित अनेको खाने पीने के सामानों की स्टालें लगाई। वहीं विभिन्न प्रकार के छोटे छोटे खेल भी प्राय सभी दुकानों पर बच्चों ने रखे। स्कूल के बच्चों सहित बड़ी संख्या में बाहरी बच्चे भी मेला देखने पहुंचे। बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे व सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की। शाम होते होते सभी स्टालों पर सामान खत्म हो गया व बच्चों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बच्चों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने लगाई स्टाले, जमकर बेचा सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने सजाई स्टाल, खूब लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक, स्कूल प्रबंधन ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने बच्चों की स्टाल पर जाकर माताओं ने बढ़ाया बच्चों का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर खूब व्यस्त रहें नन्हें दुकानदार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया बाल मेले का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं पर नजर आया क्रिसमस का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने गीतों पर खूब नृत्य किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि ने किया बाल मेले में सजाई गई सभी दुकानों का अवलोकन।