Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को सावधान हो जाएं और मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित 30 दिसबंर को सामने आया था और आज प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित है। एक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में संक्रमित क्वारेंटाइन में है तथा एक गांव सांवतसर में रिपोर्ट हुआ जो अब नेगेटिव हो गया है। तीसरा बिग्गा बास निवासी संक्रमित है जो जयपुर में भर्ती है इसने जयपुर में ही टेस्ट करवाया था। बता देवें देशभर में कल से शुरू होने वाले बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अभी 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना बी वैक्सीन लगेगी। करीब एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का ऐलान किया था। आपको बता दें फिलहाल बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।

घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन
बच्चों के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले Co.Win पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करवाएं। अगर आप कोविन पर रजिस्टर्ड नहीं हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद वहां आपको बच्चे का नाम, उम्र आदि कुछ जानकारियां देनी होगी।रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपके मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा।