Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। शहर के बाजार में पुरानी नगरपालिका के पास स्थित लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में गर्मीयों के लिए विशेष बैच प्रारंभ हो रहें है। एकेडमी में विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने की स्किल पर मनोवैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षण दिया जाता है। बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर भी कार्य किया जाता है। एकेडमी के डायरेक्टर राज सर ने बताया कि बच्चें कोर्स पूरा करने के बाद फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ ही अपने आप में कॉन्फिडेंट महसूस करते है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी बोलने के साथ बच्चों की भाषाई ग्रामर, शब्दावली पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकेडमी में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी बड़ी संख्या में आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना कैरियर बना कर सफल हो रहें है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि अब अंग्रेजी किसी बच्चे के लिए बाधक नहीं बने व गांव के बच्चे भी अंग्रेजी में शहरी बच्चों से कमतर नहीं हो।
एमबीबीएस करवाने के लिए प्लेटफॉर्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के डायरेक्टर राज सर ने बताया कि क्षेत्र से अनेक विद्यार्थी चीन, रूस सहित अनेक देशों में कम शुल्क में एमबीबीएस व मैनेजमेंट कोर्स करने की ओर उत्साहित है। ऐसे में एकेडमी द्वारा नई पहल करते हुए ऐसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए भी विशेष योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि एकेडमी के उद्देश्य में छात्रहित सर्वोपरी है जिसके लिए पूर्ण प्रयास किए जा रहें है।