Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2020। गुरुवार सुबह सुबह ही बैंक में गबन की खबर के बाद क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में जयचंद मेघवाल के घर में भीषण आग लगने की खबर आई है। जयचंद पुत्र हनुमान मेघवाल के घर में चूल्हे की आग से पास ही रखे चने के चारे में चिंगारियां पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पशुओं के झोपड़े को भी चपेट में ले लिया। वहीं जयचंद की बूढ़ी माँ बैठी थी व बच्चे खेल रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुन कर उधर से ही गुजर रहे पत्रकार व शिक्षक हनुमान डूडी मौके पर पहुंचे व बच्चों को दादी सहित वहां से दूर हटाया। डूडी ने झोंपड़े में बंधी भैंस, बकरी की रस्सियां खोल दी तथा बकरियों के बच्चों को भी आग की चपेट से बचाते हुए पिंजरे में बंद किया। डूडी ने मानवीयता का परिचय देते हुए जो सक्रियता दिखाई उससे निरीह पशुओं की जान बचाई जा सकी। तभी पास ही बस स्टैंड से आदुराम मेघवाल, राकेश कुमार, मदन कुमार, पूनम स्वामी सहित ग्रामीण मौके पर आ गए व आस पास के घरों से पानी लाकर आग को बुझाया। जयचंद के झोंपड़ा व चारा जल कर राख हो गया परन्तु किसी जीवन हानि से परिवार बच गया। परिजनों सहित ग्रामीणों ने हनुमान डूडी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में जयचंद मेघवाल के घर पशुओं को बांधने का झोंपड़ा जला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया।