Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2021। मंगलवार को पूरे दिन स्कूलों को खोलने को लेकर निणर्य का इंतजार बेसब्री से राज्यभर में किया गया और स्कूलों और विद्यार्थियों को सहमति बनने के बाद सीएम के फैसले का इंतजार रहा। परन्तु कमेटी की बैठक और रिपोर्ट सौंप देने के बाद भी फैसला अभी तक नहीं हो पाया। सरकार अब स्कूलों को खोलने की तैयारियों में जुट तो गई है हालांकि तिथि तय नहीं हो पाई है। कम होते कोरोना को देखते हुए माना जा रहा है कि 16 अगस्त या 1 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा सकते है। कॉलेज, यूनिवर्सिटी में कक्षाएं अंतिम वर्ष की परीखाओं के बाद खुल सकती है। कॉलेजों में अभी ऑनलाइन एडमिशन चल रहे हैं। बता देवें मंगलवार को स्कूल खोलने को लेकर अटकलें चल रही थी और सचिवालय में मंत्रियों कमेटी की बैठक भी चली। जिसमें मंत्री डॉ. रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, और भंवरसिंह भाटी मौजूद रहें। कमेटी ने करीब 4.30 बजे रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी थी जिस पर अब आगे सीएम द्वारा निर्णय लिया जाएगा।