Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
23-dec-maharaj
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलों के आयोजन में खूब खेले बच्चे, खेलों से ऊर्जा मिलने का दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। अंग्रेजी माध्यम जयपुर पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने जमकर खेल खेलें। स्कूल के अलग अलग हाऊस सुपर स्टार हाऊस, जीनियस जेम्स हाऊस, क्लेवर कुकीज हाऊस, मास्टर माइंड हाऊस के रूप में बंटे बच्चों ने क्रिकेट, बॉलीवाल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, बास्केटबॉल, टोचन, रस्सा कस्सी, फ्रॉग रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल बॉल, इन आउट, सहित कई खेल खेलें। अपने हाऊस को जितवाने के लिए खूब मेहनत की। शनिवार को दो दिवसीय खेलों का समापन हुआ। संस्था प्रधान कुंभाराम घिंटाला ने खेलों से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ के बारे में जानकारी दी। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने खेलों से ऊर्जा मिलने की बात कहते हुए खेलों से सामाजिकता सीखने का मौका मिलने व दैनिक दिनचर्या में स्वस्थ तन मन के लिए खेलों को शामिल करने का संदेश बच्चों को दिया। इस दौरान स्कूल स्टाफ संदीप गोदारा, अंशु शर्मा, सत्यपाल, संदीप सिंह, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, भरत बिट्ठु, कंचन बाला, रजनी, पायल, पल्लवी, रागिनी, स्नेहा, रुचिका, रणजीत कौर, मंजू, मनीषा, ममता, सुप्रिया, चांदनी, कोमल सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

12वीं के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक दी विदाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शनिवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों के समारोह पूर्वक विदाई दी। वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमार, दिनेश कुमार दर्जी, अरशद अली ने परीक्षा तैयारी के संबंध में अनेक टिप्स दिए। प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने अनुशासन पूर्वक नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शाला के समस्त कार्मिक समारोह में शामिल हुए। संस्थान के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी, मंत्री जगदीशप्रसाद स्वामी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी व शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12वीं के विद्यार्थियों को दी समारोह पूर्वक विदाई।