Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2023। सात बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, इन बच्चों और उनकी माताओं का ह्रदय चीत्कार कर रहा है, बूढ़े पिता के कंधों ने अपने दो पुत्रों के शवों का बोझ उठाकर अपने ह्रदय को पत्थर कर लिया है और इस भारी दु:ख से गांव में मातम पसर गया है। क्षेत्र के गांव लिखमीसर दिखनादा निवासी 62 वर्षीय आसुराम पुत्र जगमालाराम नायक के घर मौत का सन्नाटा पसरा है। आसुराम के चार पुत्रों में से दो ने सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी है। आसुराम का बेटा 42 वर्षीय अखाराम नायक तथा 40 वर्षीय गोपालराम नायक गांव लिखमीसर दिखनादा से 17 जून को दोनों बेटे मोटरसाइकिल पर अणखीसर किसी रिश्तेदारी में हो रहें विवाह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। दोनों की बाइक नोखा रोड पर गांव काकड़ा के पास पहुंची तो एक बस की चपेट में आ गए। इनमें गोपालराम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अखाराम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 17 जून की रात को अखाराम की भी अस्पताल में मौत हो गई। रविवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया और ग्रामीण इन्हें सांत्वना दी रहें है। दुःखी पिता ने जसरासर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बस नबंर आरजे 07 पीए 4498 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रेवंतराम मामले की जांच कर रहें है।