Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। आज पूरे जिले के सरकारी स्कूलों में नो बैग डे के अवसर पर बच्चों द्वारा आमजन को मतदान करने का संदेश दिया गया है। बच्चों ने कहीं मानव श्रृंखला बनाई तो कहीं रंगोली सजाकर मतदान की प्रेरणा दी है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाते हुए अपने परिजनों को 25 नवबंर को मतदान जरूर करने की बात याद दिलाने की बात कही। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विभिन्न स्कूलों में मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। सैंकड़ो बच्चों ने रोचकता के साथ भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत समझाते हुए 25 नवबंर को वोट देने के लिए अपने अभिभावकों को प्रेरित करने की बात कही गई है। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छोटे बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई है। महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल हनुमान धोरा की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि शिक्षिका पूनम राठौड़ ने बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में समझाते हुए जोर से नहीं कहने, उस स्थान से तुरंत चले जाने व अपने बिना डरे अपने अभिभावक को बताने की बात समझाई। राठौड़ ने अनेक बच्चों को सामने बुला बुलाकर टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, हनुमान धोरा में नन्हें मुन्नो ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया मतदान का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला, दिया मतदान जरूर करने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा बड़ा में बच्चों ने दिया वोट देने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया के विद्यालय में बनाई विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला, गांव गांव पहुंचाई मतदान करने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के राजकीय विद्यालय में बालिकाओं ने सजाई रंगोली, दिया जागरूकता का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में विद्यार्थियों ने दिया मतदान करने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांप्रदायिक सद्भावना के साथ मतदान करने की अपील की बालिकाओं ने, सजाई रंगोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका विद्यालय दुलचासर में सजाई छात्राओं ने रंगोली, दिया मतदान करने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय विद्यालय अमृतवासी में बालिकाओं ने दिया मतदान अवश्य करने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में शिक्षक ने समझाई मतदान की प्रणाली, बच्चों को अभिभावकों से वोट देने का आग्रह करने की कही बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर के विद्यालय में विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की बातें समझाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर के स्कूल में दिया गुड टच व बैड टच का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर के स्कूल में शिक्षिका ने बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी।