Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2025। क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा संजीदगी व संवेदनशीलता के साथ जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है। सोमवार रात बीकानेर दिल्ली चलने वाली एक बस में एक स्थानीय बालक के मिलने की जानकारी मिली और बस में सवार श्रीडूंगरगढ़ के यात्रियों ने बालक को परिजनों से मिलवाने की उम्मीद में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचना दी गई। टाइम्स द्वारा तत्परता के साथ खबर का प्रकाशन किया गया और खबर प्रकाशित होने के साथ ही बालक के परिजनों ने बस ड्राइवर गणेश कड़वासरा से संपर्क कर लिया। बालक के चाचा शिव जाट निवासी मिंगसरिया ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का खूब आभार जताया। उन्होंने बताया कि बालक सिद्धांत पुत्र मनोज जाट परिवार सहित दिल्ली ही रहता है। परिवार वहीं व्यापार से जुड़ा है और बालक रविवार को ही अपनी माता व मामा के साथ ननीहाल गुसाईंसर बड़ा से दिल्ली रवाना हुआ। सोमवार सुबह वह दिल्ली पहुंचा और दिन में दिल्ली में मन नहीं लगने और अपने ननीहाल लौटने के बात कहते हुए घर से निकल गया। बालक की माता सहित परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वे बदहवास होकर दिल्ली में उसकी तलाश कर रहें थे। बालक की माता बड़े शहरों में बच्चों पर आने वाली मुसीबत के बारे में सोच कर ही बुरी तरह परेशान हो गई। ऐसे में टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही बालक के पिता व चाचा ने खबर पढ़ी और तुरंत ही बस चालक से संपर्क कर लिया। बस दिल्ली से रवाना ही नहीं हुई उससे पहले परिजन मौके पर पहुंच गए और बालक को घर ले गए। बालक को सकुशल देख कर पूरा परिवार प्रसन्न हुआ व सभी रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली। बालक के पिता व चाचा ने बताया कि दिल्ली बैठे क्षेत्र की सभी खबरों के लिए नियमित रूप से टाइम्स को पढ़ते है। दोनों ने टाइम्स की तत्परता व बालक के मिलने पर टाइम्स सहित बस ड्राइवर गणेश कड़वासरा व बस में बैठे श्रीडूंगरगढ़ के यात्रियों का भी आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों के पास सकुशल पहुंचा सिद्धांत, परिजनों ने जताई प्रसन्नता।