Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को जोधपुर में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजकीय सेवाओं में नियुक्त पंद्रह हजार युवाओं को नियुक्त पत्र प्रदान किए। इसका सीधा प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) डॉ दुलीचंद मीना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न जिलों के नव नियुक्त सरकारी कार्मिकों से वीसी के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों के 324 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

विद्यार्थियों को वितरित की स्कूटी, साइकिल, टैबलेट एवं टूल किट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इसके पश्चात खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक तारांचद सारस्वत, बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने विद्यार्थियों को साइकिल, व्यावसायिक टूल किट, टेबलेट और स्कूटी भेंट की। जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद शर्मा ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं कक्षा के 12 हजार 81 छात्राओं को साइकिल, 1 हजार 69 विद्यार्थियों को वोकेशनल एजुकेशन के तहत व्यवसायिक टूल किट, 1 हजार 68 विद्यार्थियों को टैबलेट और तीन सौ छह बालिकाओं को स्कूटी भी वितरित की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार ने बीकानेर में रविंद्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में 324 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में शासन व प्रशासन के दिग्गज शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साइकिल वितरण कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश में गुरूवार को 3 लाख 25 हजार साइकिल वितरित की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोधपुर में आयोजित समारोह का वर्चुअल समारोह आयोजित हुआ बीकानेर के रविंद्र रंगमंच में, शामिल हुए जिले भर के नेता व अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, दी रोजगार की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बांटे व्यवसायिक टूल किट, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया प्रयास।