Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। एक टीवी चैनल के ट्वीट में आगामी 27 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ में किसान सम्मेलन के आयोजन एवं सम्मेलन में मुख्यमंत्री के शामिल होने की खबर के बाद क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरा पुख्ता नहीं हो पाया है। कांग्रेस जिला महासचिव विमल भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ में होना क्षेत्र का सौभाग्य ही होगा लेकिन अभी चर्चा ही चल रही है। चर्चाओं में निकटवर्ती गांव सांडवा एवं श्रीडूंगरगढ़ दोनों में से एक जगह पर मुख्यमंत्री की सभा होनी है। ऐसे में सांडवा क्षेत्र भी चर्चा अधिक है क्योंकि सांडवा सुजानगढ़, नोखा एवं श्रीडूंगरगढ़ तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बीच में है एवं यहां पर तीनों क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान पहुंच सकते है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता किसान सम्मेलन की तैयारियों में तो जुट ही गए है क्योंकि 27 सांडवा या श्रीडूंगरगढ़ कहीं भी मुख्यमंत्री की सभा हो उसमें कार्यकर्ताओं को तो शामिल होना ही है। सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों को देखते हुए यह भी संभावना बन रही है कि 27 फरवरी तक उपचुनावों की आचार संहिता लग जाए। अगर आचार संहिता लगी तो यह मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सांडवा के बजाए श्रीडूंगरगढ़-सुजानगढ़ सीमा पर स्थित गांव धनेरू के ताल में आयोजित करना भी प्रस्तावित है।