Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-31 at 20.35.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2024। शुक्रवार को जयपुर में शासन सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में सीएम के तल्ख तेवर देखने को मिले। इस बैठक के दौरान अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिले के सीएमएचओ दोनो को एपीओ कर दिया गया है। इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन दोनों अधिकारियों को एपीओ करने का फरमान जारी किया था। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के दौरे के दौरान बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह द्वारा कर्तव्य में लापरवाही सामने आई थी और उनकी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए थे। विदित रहे कि जिला प्रभारी के दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने ट्रोमा सेंटर के निर्माण में हो रही देरी एवं क्षेत्र में लगातार हो रही मौतों पर सवाल उठाए थे व जिला प्रभारी सचिव ने इसे गंभीरता से भी लेने का वायदा क्षेत्रवासियों से किया था। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय, निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर किया है।