Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2023। अभी अभी क्षेत्र के लिए बड़ी खबर जयपुर से आ रही है जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी 29 अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ में कार्यक्रम के लिए समय दे दिया है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के साथ गांव सोनियासर गोदारान के शहीद हेतराम गोदारा के परिजन जयपुर गए हुए थे एवं गांव सोनियासर गोदारान में बने हुए शहीद के स्मारक का लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने आगामी 29 अप्रेल को श्रीडूंगरगढ़ के गांव सोनियासर गोदारान आने का कार्यक्रम तय किया है। कार्यक्रम निर्धारित होते ही प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने गुरूवार को कस्बे के तेजा मंदिर धर्मशाला में हो रही किसान सम्मेलन की तैयारी बैठक में भी यह सूचना कार्यकर्ताओं को मंच के माध्यम से दे दी है। हालांकि अभी सीएम का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम दौरा प्रशासनिक स्तर पर नहीं आया है एवं लेकिन कार्यक्रत तय होने के बाद क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है। विदित रहे कि सीएम आगामी 26 अप्रेल को भी श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के निकटवर्ती क्षेत्र के गांव जसरासर में होने वाले किसान सम्मेलन में भी भाग लेगें।