Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2023। नियमित खेल अभ्यास से शारीरिक सौष्ठव तो मजबूत होता ही इसके साथ ही ये प्रमाणित हो चुका है कि मानसिक दृढ़ता का विकास भी होता है। खेलों से बालक सही समय पर उचित निर्णय लेना सिखता है। ये बात सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानियां ने कही और मौका था लिखमादेसर में आयोजित दो दिवसीय बॉलीवॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह का। उन्होंने हर बच्चे को शिक्षा के साथ खेल से जोड़ने की बात कही। समारोह में अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, डॉ विवेक माचरा, शिवप्रसाद शर्मा भी मौजूद रहें। सभी ने युवाओं को खेल में नियमित समय देने की बात कही। देर रात संपन्न हुए आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहें। श्रीहंसोजी क्लब के सभी सदस्य युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में तन मन से सहयोग दिया।
सेमी फाइनल व फाइनल के रोमांचक मुकाबले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गरूवार शाम 5 बजे मैच क्वार्टर फाइनल से प्रारंभ हुए। दर्शकों ने जमकर हूटिंग की और खेल का आनंद लिया। आयोजक श्रीहंसोजी क्लब के शंकर कलवानियां ने बताया कि पहला सेमीफाइनल में चेतन महादेव ए व बाबा रामदेव क्लब के बीच खेला गया और दूसरा सेमीफाइनल मैच बेनीसर वर्सेज चेतन महादेव क्लब बी के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेनीसर तथा चेतन महादेव क्लब ए के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में चेतन महादेव क्लब ए बीकानेर विजयी रही। विजेता व उपविजेता को नगद पुरस्कार व ट्राफी से सम्मानित किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर की टीम रही उप विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की चेतन महादेव क्लब A रही विजेता।