Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2020। पुलिस को त्वरीत एवं जनता की सेवा में सलंग्न रखने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा पूरे प्रदेश में गुप्त टीमें गठित कर डिकॉय आपेशन किए जा रहे है एवं अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस बार 17 और 18 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में विभिन्न विषयों की सूचनाएं देकर डिकॉय आपरेशन को अंजाम दिया गया एवं विभिन्न थानों की रिपोर्ट कार्ड बनाते हुए कार्यवाहियों की अनुशंषाएं भी की गई है। इस डिकॉय आपरेशन में कई थानों में लापरवाहियां व अनियमितताएं सामने आई है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ थाने की त्वरित कार्यवाही ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। डिकॉय आपरेशन के प्रेस नोट में जानकारी मिली है कि विशेष टीम द्वारा चूरू जिले के बीदासर थाने में हाईवे पर मारपीट कर पर्स छीनने की सूचना का डिकॉय किया गया। इस पर बीदासर थाने से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई एवं बीदासर थाने की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थाने से जाप्ता भी मौके पर पहुंच गया। ऐसे में डिकॉय टीम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने की प्रतिक्रिया को संतोषप्रद पाया है। इसी प्रकार ट्रेफिकर्मी, पुलिसकर्मी द्वारा मुख्य राजमार्गों पर व्यवहार के डिकाय में रतनगढ़ से बीकानेर तक हाईवे पर भी किसी प्रकार की कोई अविधिक स्थिति नहीं पाई गई है। रतनगढ़ से बीकानेर के मध्य भी बड़ी दूरी में श्रीडूंगरगढ़ थाने का क्षेत्र शामिल है। विदित रहे कि इस डिकॉय आपरेशन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।