Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2021। बीकानेर में आज 165 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए और जिले में एक्टिव केस 400 पार पहुंच गए है। इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने आज तहसील कार्यालय में कोविड सूचनाओं के त्वरित संग्रहण व आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ये कंट्रोल रूम 24 घण्टे एक्टिव रहेगा व कंट्रोल रूम का नम्बर 01565-222039 होगा। यहां कार्मिकों की 8-8 घण्टे की ड्यूटी लगाई गई है। 

कितासर में कल से एक्टिव होगी चेक पोस्ट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अन्य राज्यों से बीकानेर क्षेत्र में प्रवेश से पहले RT-PCR नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू कर दी गयी है। उपखंड अधिकारी ने कितासर में कल से चेक पोस्ट लगाने के आदेश दिए है। यहां कार्मिकों की ड्यूटी का निर्धारण कर दिया गया है। 

स्कूलों से निकलेगी जागरूकता रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति जन जागरूकता करते हुए मास्क व डिस्टेंस के साथ प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों से रैली निकालने के आदेश दिए है। ये अवेयरनेस रैली समस्त राजकीय विद्यालयों से मंगलवार को निकाली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी कोरोना अपडेट्स के साथ समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।