Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। तोलियासर महोत्सव में विशाल धार्मिक आयोजन हो रहें है और इसी क्रम में आज देव प्रतिमाएं को नगर भ्रमण करवाया जाएगा। गांव में रथ सज गए है और हाथी घोड़े सज्ज होकर तैयार खड़े है। ब्रह्मधाम आसोतरा से गांव में पधारे धर्मगुरू श्री तुलछाराम महाराज का भव्य स्वागत होगा। ठाकुरजी मंदिर निर्माण कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में आज भव्य आयोजन होगा जिसमें ठाकुरजी, शिव परिवार, गणेश भगवान, ऋषि भारद्वाज, खेतारामजी महाराज, देवीदास जी की प्रतिमाएं रथो पर नगर भ्रमण करेगी। गांव की गली गली साफ कर दी गई है और कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। आयोजन में हजारों किलो पुष्पों की वर्षा होगी व जल यात्रा में गांव का बच्चा बच्चा भाग लेगा। शाम 5 बजे आयोजन प्रारंभ होगा जो देर शाम तक जारी रहेगा। गांव के सैंकड़ो युवक व युवतियों सहित कर्मटी कार्यकर्ता व युवक मंडल सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटें हुए है।