Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2025। गुरुवार दोपहर को उपजिला अस्पताल में हंगामा हो गया है। यहां कुछ युवा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए है, अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुला ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में एसएफआई नेता मुकेश ज्याणी अपना हाथ टूटने पर बंधवाया हुआ पट्टा खुलवाने पहुंचा। चिकित्सक ने उन्हें पुरानी पर्ची लेकर आने को कहा इस पर ज्याणी ने पर्ची खो जाने की बात कही और विवाद हो गया। यहां एसएफआई के अनेक छात्र पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। युवा चिकित्सक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रहें है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार कार्य किए जाने की बात कही। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले में समझाईश की जा रही है।