Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी में बुधवार को ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। यहां शिविर में सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने परिवादें फाड़ कर हवा में उड़ा दी और शिविर स्थल पर ही नारे लगाए। भंवरलाल गोदारा ने बताया कि शिविर में कोई अधिकारी नहीं आए और सुबह से बैठे ग्रामीणों के काम नहीं हुए है। गोदारा ने बताया कि सुबह 10 बजे आकर बैठे पर काम नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ भी जमकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया कि बिजली विभाग के अफसर सुनवाई नहीं कर रहें है। यहां गांव की बिजली के तीन जीएसएस एक ही लाइन से जोड़ने का विरोध किया गया। ग्रामीणों ने उनकी मांग की सुनवाई करने व गांव के हित में 132 जीएसएस से जुड़वाने की मांग रखी। यहां ग्रामीण केसरनाथ, जालनाथ, तोलाराम, रामनिवास सहित अनेक ग्रामीण गांव में एक कट्टानी रास्ते को खुलवाने की मांग लेकर आए व सुबह से कैंप में किसी अधिकारी के नहीं आने से नाराज हुए।