Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2022। गत दिनों गांव लाछड़सर में तेज हवा से हुए डीजे फ्लोर चैनल के खंभे गिरने, आगरा में केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में लाईटिंग चैनल के खंभे गिरने से हुए हादसों में दर्जनों घायलों के साथ साथ कई जानें भी गंवाई जा चुकी है। और क्षेत्र में गुरूवार, शुक्रवार को कई विवाह समारोह है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने तेज हवाओं, अंधड व बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में विवाह समारोह की सीजन होने से आयोजकों व मेहमानों को सतर्कता बरतने की खासी जरूरत होगी जिससे कोई अप्रिय घटना की स्थिति सामने ना आए। गुरूवार सुबह से ही मौसम के तेवर बदले हुए नजर आए एवं श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में तो सुबह सुबह धूल भरे आसमान की धूल को बारिश की हल्की फुहारों ने हटाया। क्षेत्र में बादल छाए हुए है और गर्मी से राहत के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। बीकानेर के कुछ हिस्सों में भी आज धूल भरी आंधी चल सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है जिसकी वजह से तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिन गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन 25 तारीख से फिर गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।