Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित देश विदेश में ख्याति प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक गांव मोमासर में होली पर्व की रंगत जबरदस्त परवान पर चढ़ी हुई है। यहां होली से एक दिन पहले आयोजित चंग घूमर धमाल प्रतियोगिता का जबरदस्त उत्साह हर ग्रामीण पर छाया हुआ है। गांव की मुख्य गुवाड़ में प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है और प्रतियोगिता में 20 से अधिक प्रसिद्ध चंग धमाल टीमें भाग ले रही है। सभी टीमो को 15-15 मिनिट का समय दिया जा रहा है। इस समय मे टीमें जबरदस्त हूटिंग के बीच अपनी प्रस्तुतियां दी रही है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमो को क्रमशः 21 हजार, 11 हजार ओर 7100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा एवं भाग लेने वाली सभी टीमो को 2100-2100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। यहां शाम को घिन्दड़ का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां देने वाले रसिकों को नकद पुरस्कार भी दिए जा रहे है। सुरवि चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से ग्राम पंचायत द्वारा यहां दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए शानदार व्यवस्थाएं की गई है। नीचे दी गयी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की फेसबुक पेज की लिंक पर आप शानदार आयोजन से लाइव जुड़ें घर बैठे। ये लिंक शेयर कर राजस्थान की अनोखी विरासत को घर घर पहुंचाए।

https://fb.watch/bNq7wuZpw1/