Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसम्बर 2020। अर्थ के युग में रिश्तें धुंधले पड़ गए है और निजी हित में हर कोई अपने फायदे के फेर में पड़ गया है आज इसका एक और उदाहरण कस्बे के बिग्गाबास निवासी एक परिवार में देखने को मिला। जहां एक ही कुटुंब के दो परिवार खेत के विवाद को लेकर आपस में भीड़ गए एवं दोनों परिवारों में जम कर लाठियां चली। मारपीट में दोनों पक्षों के तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में उपचार के बाद बीकानेर रैफर किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि रोही जैतासर में स्थित खेत पर कब्जे के लिए मोती खान व हाकम खान के परिवार आपस में भीड़ गए। खेत पर मोती खान का कब्जा लंबे समय से था एवं हाकम खान ने मंगलवार सुबह सींव बदलने का प्रयास किया। इस पर दोनों परिवारों में लाठियां चली व मोती खान व उसके भतीजे अयूब खान व दूसरे पक्ष के हाकम खान के सर में चोटें लगी। तीनों घायलों को बीकानेर भेज दिया गया है।