Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 फरवरी 2026। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार नायक गुरुवार को बीकानेर जाने के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। नायक ने श्रीनायक विकास सेवा समिति के धर्मशाला व छात्रावास के स्थल का अवलोकन किया व समाज के लोगों से निर्माणाधीन भवन व छात्रावास निर्माण में वित्तीय सहयोग के लिए चर्चा भी की। नायक ने अनुसूचित जातियों को मुख्य धारा शामिल होने के लिए बालक व बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान नायक समाज के मौजिज लोगों ने सरकारी दस्तावेजों में नायक/नायका प्रकरण को हल करवाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने का आग्रह करते हुए इसे हल करने की मांग की। इस मौके पर नायक समाज के एडवोकेट रामलाल नायक, समिति के सचिव कुंदनमल नायक, उपाध्यक्ष शंकर नायक जेतासर, सदस्य संदीप नायक, मोतीराम दुसारणा, राजेंद्र दुसारणा, एडवोकेट के.के. पुरोहित, पूनमचंद, बेगाराम कुन्तासर सहित अनेक लोग शामिल हुए। विदित रहें राजेंद्र कुमार नायक गुरूवार को शाम को बीकानेर में सर्किट हाउस में अनुजा निगम, उद्योग विभाग तथा राजस्थान दक्षता एवं आजीविका निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे रात्रि विश्राम बीकानेर में ही करेंगे और 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे श्रीगंगानगर के लिए प्रस्थान करेंगे।